न्याय पंचायत स्तरीय मासिक संकुल बैठक का हुआ आयोजन

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। (एसएम न्युज24टाइम्स) सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी  रमेश चंद्रा के संरक्षण में न्याय पंचायत सुबेहा में न्याय पंचायत स्तरीय मासिक संकुल बैठक का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय सुबेहा में किया गया। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन सत्यधर द्विवेदी ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्य एवं लक्ष्य के बारे में विस्तृत चर्चा की। इसके पश्चात शिक्षक संकुल प्रेम चंद्र  ने स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के अंतर्गत चहक कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा की। शिक्षक संकुल बृजेन्द्र मिश्रा ने प्रेरणा पोर्टल पर नवीन नामांकन एवं डी.बी.टी. एप से आधार सत्यापन में आने वाली समस्याओ से निपटने के उपाय बताए। न्याय पंचायत सुबेहा के नोडल शिक्षक आनन्द मिश्रा ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों से विद्यालय की सत्र 2021-2022 की डी. सी. एफ. भरने की प्रगति, विद्यालय में नामांकित बच्चो की प्रेरणा पोर्टल पर फीडिंग की प्रगति, डी.बी. टी. एप पर छात्र /छात्राओं के आधार वैरिफिकेशन की प्रगति, 94/87 दिवस का खाद्यान्न वितरण,128/121 दिवस का मध्यान्ह भोजन परिवर्तन हस्तांतरण,एवं अवशेष आधार नामांकन की प्रगति पर समीक्षा की तथा सभी विद्यालयों से सभी वांछित प्रमाण पत्रों के संकलन के साथ मासिक संकुल बैठक का समापन किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संकुल आनंद वर्मा, अमृत वर्मा, मोनिका वर्मा, सोहन लाल, मीनाक्षी मौर्य, उमेश, इमामुद्दीन अंसारी, सूर्यमती देवी, दिलीप तिवारी सुकई तथा विपिन सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

 

Don`t copy text!