राजकुमार सिंह बने विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश मीडिया प्रभारी भाकियू भानू गुट की मासिक बैठक में हुआ संगठन का विस्तार
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) सोमवार को भारतीय किसान यूनियन ‘भानू गुट‘ की मासिक बैठक प्रदेश प्रभारी आशू चौधरी की अध्यक्षता में मंडल कार्यालय बड़ेल पर सम्पन्न हुई। मंडल अध्यक्ष रवि वर्मा व जिलाध्यक्ष राधे रमन वर्मा के नेतृत्व में किसानो की कई समस्याओं पर विचार रखे जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति में जलनिकासी की व्यवस्था का मुद्दा प्रमुख रहा। बैठक में युवा मंडल अध्यक्ष रोहित द्विवेदी ने कहा कि थाना दिवस, तहसील दिवस की भांति ही पंचायत दिवस की शुरुआत हो ताकि छोटे-मोटे वाद विवाद कोर्ट व पुलिस के पास ना जाये। श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक अभियान चलाया जाएगा और सरकार के समक्ष उनकी लिस्ट रखी जायेगी। बैठक के अंत मे संगठन का विस्तार करते हुए राजकुमार सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी (विधि प्रकोष्ठ) व महबूब को युवा जिलाध्यक्ष (विधि प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष देशराज वर्मा, खालिद खान, बंशीलाल वर्मा, दद्दन सिंह, अभिषेक बाजपेई, शरद शर्मा, अरविंद वर्मा, अनुज सिंह, अंकित वर्मा, सूरज यादव, रेशमाबानो, लोमश वर्मा, राजेश वर्मा चंद्र प्रकाश आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

