एंबुलेंस में गूंजी किलकारी जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ, सीएचसी में भर्ती

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

फतेहपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स) । फतेहपुर क्षेत्र में एंबुलेंस में फिर गूंजी किलकारी जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती बता दें कि तहसील फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद निवासी सरिता पत्नी अर्जुन को प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद अर्जुन के द्वारा 108 नंबर पर फोन कर एंबुलेंस की मदद मांगी गई। इसके बाद औरंगाबाद गांव पहुंची एंबुलेंस प्रसव पीड़िता को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य आ रही थी, तभी रास्ते में औरंगाबाद के पास बने कोल्ड स्टोर के पास महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई, जिस पर एंबुलेंस को रोककर ईएमटी उग्रसेन व एम्बुलेंस चालक विनोद कुमार व आशा की मदद से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। जिसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने मां व नवजात शिशु को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताया है।

जीवनदायिनी एंबुलेंस में फिर एक नवजात को मिला नया जीवन

फतेहपुर, बाराबंकी। सरकार की ओर से चलाई जा रही फ्री एंबुलेंस सेवा 108, 102 जहां लोगों को दुर्घटनाओं से लेकर प्रसव पीड़िता तक को अस्पताल पहुंचा रही हैं, वहीं 102 एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव। बता दें कि रंजीतपुर गांव निवासी आशा देवी पत्नी पिंटू को प्रसव पीड़ा हुई, जिसके बाद पिंटू ने 102 एंबुलेंस से सहायता मांगी सहायता मांगने के बाद 102 एंबुलेंस गांव रंजीतपुर पहुंची गांव से निकलने के कुछ ही दूर प्रसव पीड़ित महिला को अत्यधिक पीड़ा हुई जिसके बाद एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी रिंकू प्रसाद व चालक रामअवतार के साथ आशा की मदद से एंबुलेंस में ही महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया, जिसके बाद एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छेदा में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने दोनों को स्वस्थ बताया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

 

Don`t copy text!