बरेली-बदायूं हाईवे पर खंती में घुसी उत्तराखंड रोडवेज बस

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। बरेली मथुरा हाईवे पर बारह पत्थर के समीप आधी रात बाद उत्तराखंड के टनकपुर डिपो की बस अनियंत्रित होकर खंती में उतर गयी। घटना में बस में बैठी चार सवारी घायल हो गयीं। हादसा आधी रात के करीब उस समय हुआ जब उत्तराखंड के टनकपुर डिपो की बस बरेली से बाया आगरा होकर ग्वालियर की ओर जा रही थी। बदायूं शहर से तीन किलोमीटर पहले बारह पत्थर पर चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस हाइवे पर सड़क छोड़ती हुयी खंती में जा घुसी। बस में ज्यादा सवारियां नहीं थी। कुल चार सवारियों को चोट आयी। बस के खंतल में उतरने की सूचना यहां होटल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद अनन फानन में नवादा चौकी संग सिविल लाइंस थाने की पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला और जो घायल थे उन्हें उपचार के लिए आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में चार लोग घायल हुये। जिमने से टनकपुर के अमित कुमार एवं बरेली के इजहार नगर गौटिया के जीशान शामिल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को अन्य साधनों से रवाना किया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!