30 जून को मसौली थाना परिसर में की जायेगी। नीलामी

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। अपरिहाय कारणों से स्थगित हुई जब्तशुदा वाहनों की नीलामी 30 जून को मसौली थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी रामनगर की अध्यक्षता मे गठित टीम के समक्ष की जायेगी। नीलाम होने वाले वाहनों के वाहन मालिकों का लंबे समय से कोई अता पता नही है। बताते चले कि थाना मसौली में गत 23 जून को वाहनों की नीलामी निर्धारित थी परन्तु अपरिहाय कारणों से नीलामी निरस्त हो गयी थी। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वाहनों की नीलामी कार्यवाही हेतु पत्र प्राप्त हुआ है तथा नीलामी हेतु प्रकरण दर्ज किया गया है। नीलामी 30 जून को सुबह 11 बजे से होगी तथा वाहनों की अनुमानित बोली आंकलित की जा चुकी है। इन अनुमानित बोली को बेस प्राइस माना जावेगा। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने 207 एमबी एक्ट के तहत जब्तशुदा 49 दो पहिया वाहनों की नीलामी की जायेगी जिसमे सभी लोग भाग ले सकेंगे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!