सीरियाई सेना को आतंकवादियों से युद्ध में एक बड़ी सफलत मिली है। हलब प्रांत में स्थित ख़ानतूमान इलाक़े को आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है।
समाचार चैनल अलमयादीन की रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरिया की सेना बुधवार को हलब प्रांत के दक्षिण में स्थित ख़ानतूमान शहर को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया है। तकफ़ीरी आतंकवादी गुट अन्नुस्रा से भीषण झड़प के बाद सीरियाई सेना ने ख़ानतूमान शहर को आतंकियों के चंगुल से आज़ाद करा लिया है।
उल्लेखनीय है कि ख़ानतूमान शहर दक्षिणी हलब से 10 किलोमीटर के फ़ासले पर है और हलब-दमिश्क़ हाइवे के पास होने के कारण इसका स्ट्रेटेजिक महत्व बहुत ज़्यादा है। इस बीच सीरियाई सेना ने दक्षिणी इदलिब के उपनगरीय क्षेत्रों को भी आतंकवादियों के क़ब्ज़े से स्वतंत्र करा लिए जाने की सूचना दी है। सीरिया की सेना ने एक बयान जारी करके बताया है कि दक्षिणी इदलिब के मअरुन्नोमान नामक शहर को आतंकियों के नियंत्रण से आज़ाद करा लिया गया है। (
Related Posts

