एंटी रोमियो प्रभारी महिला उपनिरीक्षक माया यादव ने ग्रामीण महिलाओं की चौपाल लगाकर नारी सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया।

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। एंटी रोमियो प्रभारी महिला उपनिरीक्षक माया यादव ने बुधवार पंचायत भवन देवकलिया में ग्रामीण महिलाओं की चौपाल लगाकर नारी सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया।
मिशन शक्ति गोष्ठी में उपनिरीक्षक माया यादव ने नारी सुरक्षा, नारी जागरुकता, नारी स्वावलम्बन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्प लाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1076 (मुख्यमन्त्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (स्वास्थ्य सेवा), आदि से अवगत कराया तथा बालिकाओं को आत्मरक्षा के टिप्स बताएं उन्होंने बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि एक पढ़ी-लिखी लड़की घर का उजाला होती है पूरे परिवार को नियमित चलाना महिला और बालिका से बेहतर कोई नहीं जानती है उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम योजनाएं सुकन्या मंगल योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना महिला शक्ति बाल संरक्षण सेवाएं रानी लक्ष्मीबाई महिला बाल सम्मान कोष योजना आदि तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी ।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!