पानी को तरस रहा किसान सूखे खेत, खराब पड़े नलकूप, अधिकारी बने अंजान

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

हैदरगढ, बाराबंकी।(एसएम न्युज24टाइम्स) सरकार किसानो की आय दुगुना करने के दावे कर रही है तो वही किसानो की फसलो की सिचाई के लिये लगाये गये राजकीय नलकूप खराब पड़े है जिससे किसानो को खेतो की सिचाई के लिये परेशान होना पड़ रहा है शिकायत के बावजूद भी विभागीय अधिकारी ध्यान नही दे रहे है ताजा मामला विकासखंड सिद्धौर क्षेत्र के पलौली गांव का है जहाँ पर तराई इलाका होने के कारण सिचाई के लिये कोई साधन न होने के कारण किसानो को सिचाई करने के लिये परेशान न होना पड़े सरकार की तरफ राजकीय नलकूप का निर्माण कराया गया है जो काफी दिनो से खराब पडा है देखरेख की कोई समुचित वयवस्था न किये जाने से दिनो दिन नलकूप की स्थित काफी दयनीय होती जा रही है आलम यह है पाईप लाईन जगह जगह से टूट गई है तथा पानी की सप्लाई के लिये लगी टंकी कभी भी गिर सकती है और कभी भी कोई बडा हादसा हो सकता है । धान की रोपाई करने का समय चल रहा है ऐसी स्थित मे किसानो को सिचाई के लिये पानी की बेहद आवश्यकता है लेकिन नलकूप खराब होने की वजह से क्षेत्रीय किसानो को धान की रोपाई करने मे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किसानो का कहना है नलकूप से सिचाई करने से लागत कम लगती है लेकिन मजबूरी वश डीजल इजन से सिचाई करनी पड़ रही है डीजल महगा होने की वजह से किसानो की लागत भी काफी बढ जाती है। ग्राम प्रधान शिवकुमारी ने बताया की अधिशाषी अभियन्ता से नलकूप सही काराए जाने की शिकायत की गई है। विभागीय अधिकारी नलकूप को सही काराए जाने की जहमत नही उठा रहे है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!