चोरो ने दो बकरा सहित गाड़ी का पहिया लेकर हुए रफूचक्कर

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। (एसएम न्युज24टाइम्स)चोरो ने एक बार फिर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए दो बकरा सहित गाड़ी का पहिया खोल ले गए चोर वैन कार चोरी करने का असफल प्रयास भी किया। मामला लोनी कटरा थाना क्षेत्र के भिलवल चौराहे का है। जहां मोहम्मद अनवर पुत्र रफीक ने बताया कि बीती रात को कुछ लोग हमारी वैन कार घर के बगल में खड़ी थी। जिसका किसी तरह लॉक खोल कर स्टार्ट कर रहे थे तभी खटपट की आवाज सुनकर आवाज दिए तो लोग भाग गए। वही शंकर ट्रेडर्स के संचालक अनुरुद्ध वर्मा ने बताया कि बीती शनिवार वाली रात को हमारे दो ट्रक्टर से पटिया चोर खोल ले गए भुक्तभोगी ने बताया हमने कही कोई शिकायत नही की लगभग 1 पटिया 12 किलो वजन होती है। इसी रात को मकनपुर निवासी वाहिद पुत्र हबीब के घर के बाहर सड़क के किनारे खड़ी कार का अज्ञात चोर पहिया खोल ले गए सुबह देखा तो पहिया गायब मिली। वही भिलवल बाजार निवासी उस्मान पुत्र साबान ने बताया कि हमारे दो बकरा दरवाजे पर बंधे थे जिनको बीती रात अज्ञात चोर खोल ले गए।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

Don`t copy text!