एटीएम कार्ड बदलकर रूपये उड़ाने वाले दो युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 35 एटीएम कार्ड सहित कार व कैश बरामद। दोनों आरोपी मथुरा के निवासी बताए जा रहे है।

सहसवान। सहसवान थाना पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर रूपये उड़ाने वाले दो अरोपी युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों मथुरा के रहने वाले हैं। आरोपी मदद के बहाने एटीएम बदलकर बदायूं, बरेली और कासगंज आदि जिलों में लोगों की रकम पार करते थे। आरोपियों के कब्जे से 35 एटीएम कार्ड, 20 हजार कैश व कार बरामद हुई है। प्रभारी निरीक्षक संजीव शुक्ला ने बताया कि प्रमोद इंटर कालेज के पास बने पीएनबी के एटीएम केबिन के पास से मथुरा के रहने वाले अवनीश गुप्ता और सन्नी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो किसी न किसी एटीएम केबिन के पास खड़े हो जाते हैं। जब कोई बुजुर्ग या अनपढ़ युवक केबिन में जाता है तो वो भी पहुंच जाते हैं। मदद के बहाने कार्ड एटीएम पिन पता कर लेते हैं। फिर चुपके से कार्ड बदलकर ठगी करते है।इसके बाद दूसरे एटीएम पर जाकर कैश निकाल लेते हैं। वही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला जेल भेज दिया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!