ग्रह-दम्पत्ति को ट्रेन में पिलाई चाय, जंगल में ले जाकर उचक्के ने मोबाइल व नकदी उड़ाई।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

उझानी। दिल्ली जाने के लिए बरेली जंक्शन पहुंचे झांसी निवासी अखिलेश और उसकी पत्नी नीरज को झांसे में लेकर ठगी का शिकार बना लिया गया। एक उचक्के ने दोनों को पहले तो चाय पिलाई फिर बस के जरिये दिल्ली पहुंचा देने की कहकर वह ट्रेन से यहां ले आया। जंगल में ले जाकर महिला का मोबाइल और नकदी ठग ली गई। नीरज का मायका दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव नेता झुकसा में है। पति अखिलेश समेत उसे मंगलवार शाम अचौरा गांव के पास रेलवे लाइन किनारे ठगा गया। पुलिस के मुताबिक, नीरज अपने पति के साथ दिल्ली जाने को बरेली जंक्शन पहुंची थी। जंक्शन पर उसे एक युवक मिला। दंपती उसे जानता नहीं था लेकिन बातचीत के दौरान युवक ने दोनों को बस से दिल्ली भेज देने की कहकर झांसे में ले लिया। फिर युवक ने दोनों का चाय पिलाई। चाय पीने के बाद नीरज और उसका पति अज्ञात युवक के साथ ट्रेन के जरिये उझानी स्टेशन पर आ गए। आरोप है कि स्टेशन से युवक के साथ पैदल चलकर दोनों अचौरा गांव तक पहुंच गए। वहां युवक ने झांसे में लेकर नीरज का मोबाइल और नकदी झटक ली और कहीं चला गया। बुधवार सुबह कोतवाली पहुंचे दंपती ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने नीरज की तहरीर पर अज्ञात ठग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। रिपोर्ट में नकदी का तो उल्लेख है लेकिन रुपये कितने थे, इसका जिक्र नहीं किया गया है। चर्चा है कि महिला ने ठग पर गंभीर आरोप लगाए थे लेकिन कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि ऐसा कुछ नहीं पाया गया। नीरज ने अखिलेश के साथ दूसरी शादी की है। उसका पहला पति सहसवान क्षेत्र का है। विवेचना शुरू कर दी गई है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!