अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुलडोजर। ग्राम समाज व तालाब की भूमि पर था अबैध कब्जा।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। तहसील और पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों द्वारा ग्राम समाज के तालाब की भूमि पर किया गया कब्जा बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। गांव भवानीपुर खेरु में करीब एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने तालाब की भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया था। इसकी कई बार शिकायत की गई थी। तहसील प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को तालाब की जमीन खाली करने की चेतावनी दी गई लेकिन ग्रामीणों ने तालाब को कब्जा मुक्त नहीं किया।
तहसीलदार शिव कुमार शर्मा के नेतृत्व में लेखपाल सुमित सिंह, जितेंद्र कुमार, पुष्पेंद्र सिंह, कौशल कुमार आदि तहसील कर्मचारियों की टीम भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और तालाब की भूमि को बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। तहसीलदार ने बताया कि सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भवानीपुर खेरु में ग्राम समाज के तालाब की भूमि पर दबंगों द्धारा कब्जा कर लिया था। जिसे जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त करा दिया गया। तथा कई बार कब्जाधारकों को लिखित में चेतावनी भी दी थी, लेकिन उन्होंने कब्जा नहीं छोड़ा। तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन की मदद से तालाब की जमीन को बुलडोजर चलाकर कब्जा मुक्त कराया। इस मौके पर तहसील प्रशासन के साथ पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ मौजूद रहा। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। सहसवान तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जेदारों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। जेसीबी के द्धारा अवैध कब्जे ढहाकर कब्जा मुक्त किया गया।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

