अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के विरोधियों ने वाशिंग्टन में सीनेट की इमारत के बाहर एकत्रित होकर मांग की है कि ट्रम्प के महाभियोग की कार्यवाही के दौरान गवाहों को भी सीनेट में बुलाने की अनुमति दी जाए।
टाऊन हाल न्यूज़ वेब साइट ने ख़बर दी है कि वाशिंग्टन में सैकड़ों लोगों ने अमरीकी सीनेट की इमारत के बाहर एकत्रित होकर मांग की है कि ट्रम्प के विरुद्ध महाभियोग की कार्यवाही के दौरान पूर्व सुरक्षा सलाहकार जान बोल्टन सहित समस्त गवाहों को वहां मौजूद रहने की अनुमति दी जाए।
प्रदर्शनकारी नारे लगा रहे थे कि हमें अधूरा न्याय मंज़ूर नहीं है। ट्रम्प के विरुद्ध महाभियोग की कार्यवाही के दौरान जान बोल्टन को भी सीनेट में बुलाने की मांग तेज़ होती जा रही है।
Related Posts

