धोखाधड़ी कर निकाले गये लगभग 25 हजार रुपये बैक खाते में कराये गये वापस
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी
बाराबंकी साइबर सेल की सक्रियता से व्यापारी के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गये लगभग 25 हजार रुपये बैक खाते में कराये गये वापस –
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी के समक्ष प्रस्तुत होकर करनैल सिंह पुत्र रतन सिंह निवासी मोहल्ला बेलहरा रोड काजीपुर थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी के यूनियन बैक खाते से ओ0टी0पी0 पूछकर बैंक खाते से धोखाधड़ी कर साइबर अपराध के तहत निकाले गये रुपयों के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसके सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा साइबर सेल के प्रभारी उ0नि0 श्री रमाकान्त भारतीय व उनकी टीम को उक्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेश व अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के दिशा निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी अपराध/नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी साइबर सेल व उनकी टीम द्वारा आवेदिक को फोन से डेबिट कार्ड की ओ0टी0पी0 पूछकर धोखाधड़ी कर निकाले गये रुपयों को सम्बन्धित मर्चेन्ट से पत्राचार कर धोखाधड़ी करने वालों के खातों को फ्रिज कराकर पीड़ित के निकाले गये रुपयों को उसके बैंक खाते में वापस कराया गया। साइबर सेल के अथक प्रयास से पीड़ित के बैंक से निकले रुपये पुनः प्राप्त कर चेहरे पर खुशियां लौट आयी तथा पीड़ित के साथ साथ जनपद बाराबंकी के आमजन द्वारा भी जनपद बाराबंकी पुलिस की मुक्त कण्ठों से भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है। साइबर सेल की टीम को उत्साह वर्धन हेतु नकद पुरस्कार से भी पुरस्कृत किया जायेगा।
➡ पीड़ित के बरामद रुपयों का विवरण-
पीड़ित के खाते से निकाले गये 25,000/-रूपये।
➡ पुलिस टीम-
1. उ0नि0 श्री रमाकान्त भारतीय प्रभारी साइबर सेल जनपद बाराबंकी।
2. आरक्षी कुलदीप कुमार यादव साइबर सेल जनपद बाराबंकी।
मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

