सड़क के किनारे खड़ी बुग्गी से टकराई बाइक चालक की मौत दो महिलाएं सहित तीन घायल।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984
बाइक सवार कद्राबाद मां के दर्शन करके घर वापस लौट रहे थे
सहसवान बदायूं(एसएम न्युज24टाइम्स) मेरठ राजमार्ग संख्या 18 थाना जरीफनगर के अंतर्गत दहगवां के पास सड़क के किनारे खड़ी बुग्गी से एक बाइक सवार की बाइक टकरा जाने से बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए गंभीर रूप से घायल चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दहगवां भर्ती कराया गया है जहां तीनों की हालत नाजुक होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है l
मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र सहसवान के अंतर्गत ग्राम हदतपुर निवासी सुभाष पुत्र मदनलाल अपनी पत्नी जय कुमारी मां भूपेन देवी पुत्री दिव्या के साथ एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर जनपद संभल के ग्राम कद्राबाद में कद्राबाद देवी मां के दर्शन करने हेतु बदायूं मेरठ राजमार्ग संख्या 18 से अपने घर वापस लौट रहा था कि dehgwan के निकट अचानक बाइक सड़क के किनारे खड़ी हुई बुग्गी से टकरा गई जिससे चालक सुभाष उसकी पत्नी जय कुमारी माता भोपन देवी पुत्री दिव्या गंभीर रूप से घायल हो गई सुभाष की सीने में गंभीर रूप से चोट लगने पर मौके पर ही मृत्यु हो गई तीनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र dehgwan भेजा गया जहां प्रथम उपचार के उपरांत तीनों घायलों की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है पुलिस ने मृतक के शव को सील करके पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है l
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान-बदायूं 9719216984

