भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, सांसदों और विधायकों को म‍िली अहम ज‍िम्‍मेदार

आलिमा शमीम अंसारी प्रधान संपादक एस एम न्युज24 टाइम्स 9889789714

लखनऊ उत्तर प्रदेश  जीत का सिलसिला जारी रखने के क्रम में भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर फुलप्रुफ हाइटेक योजना बनाई है। कमजोर बूथों को मजबूत करने के लिए पार्टी ने ‘सरल’ नाम से एक एप लांच किया गया है। यह एप कमजोर बूथों पर आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत की नींव तैयार करेगा। एप पर विभिन्न बिंदुबिंओं पर बूथ के कमजोर होने का डाटा अपलोड किया जा रहा है। डाटा अपलोड कराने की जिम्मेदारी सांसद और विधायक को सौंपी गई है। एक सांसद को अधिकतम 200 और विधायक को 50 कमजोर बूथ का डाटा अपलोड करने के लिए पार्टी की ओर कहा गया है। ये जनप्रतिनिधि पार्टी कार्यकर्यर्ताओं के माध्यम से इस कार्य में जुट गए हैं। पार्टी नेतृत्तृव ने पिछले चार चुनावों (लोकसभा चुनाव- 2014 व 2019 और विधानसभा चुनाव 2017 व 2022) के परिणाम पर कार्यकर्यर्ताओं से मिले फीडबैक के मुताबिक कमजाेर बूथों की सूची सांसदों और विधायकों को उपलब्ध करा दी है। उसी आधार पर डाटा अपलोड करने का कार्य किया जा रहा है। डाटा अपलोड होने के बाद पार्टी नेतृत्तृव संबंधित बूथों के कमजोर होने की वजहाें को दूर करने के लिए मार्गदर्शन करेगा। एप पर पूरी जानकारी उपलब्ध रहने से बूथ स्तर की मानिटरिंगरिं प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी हो सकेगा।आलिमा शमीम अंसारी प्रधान संपादक एस एम न्युज24 टाइम्स 9889789714

 

Don`t copy text!