कायाकल्प योजना में विद्यालयों को दे प्राथमिकता: एकता सिंह स्वच्छ विद्यालय के सम्मान समारोह में बोली सीडीओ
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। मंगलवार को स्थानीय लोक सभागार में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पाण्डेय की देखरेख में स्वच्छ विद्यालय एवं ऑपरेशन कायाकल्प का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह उपस्थित रही। सर्वप्रथम जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष देव पाण्डेय ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। तत्पश्चात स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार एवं ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी को मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने पुरस्कार एवम प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह ने समस्त ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक से ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालय को प्रथम प्राथमिकता देने पर जोर दिया तथा जनपद का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुषमा सेंगर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसके बाद स्वच्छ विद्यालय जिसका चयन ऑनलाइन पंजीकरण के पश्चात ऐप के माध्यम से सत्यापन के पश्चात ओवराल केटेगरी ओवराल केटेगरी में 7विद्यालय कम कंपोजिट विद्यालय करपिया प्राथमिक विद्यालय शिरकोली प्राथमिक विद्यालय अरुई युगांतर विद्यालय आजाद इंटर कॉलेज लखनऊ पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल पूर्व माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर को 14 विद्यालय को सब कैटेगरी में सम्मानित किया गया। तत्पश्चात कायाकल्प में अपना योगदान देने वाले प्रधान राम कुमार मिश्रा, तारा देवी, शर्मिला मौर्य, विनोद वर्मा, मिथलेश कुमारी आदि को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम समापन पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व सहायक अभियंता विश्वजीत राय ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन जिला स्काउट मास्टर राजेंद्र त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डीपीआरओ रणविजय सिंह, लेखाधिकारी मनोज कुमार त्रिपाठी, संजय राय, रमेश चंद्र, ऋषि टंडन, राजेंद्र त्रिपाठी, एसआरजी अवधेश कुमार पाण्डेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

