सर्पदंष से युवक की मौत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

त्रिलोकपुर, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। घर की कोठरी में रखी कुदाल को उठाने गये युवक को एक जहरीले सर्प ने डस लिया। इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। थाना व कस्बा मसौली के मोहल्ला भुलीगंज निवासी 28 वर्षीय अरविंद कुमार वर्मा पुत्र सियाराम मंगलवार की सुबह घर की एक कोठरी में रखी कुदाल को उठाने गया तभी जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजनों को जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव में भर्ती कराया जहा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिसकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक घर का अकेला जिम्मेदार व्यक्ति था। जिसकी मौत के बाद परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!