हैदरगढ़ में यात्रियों के लिए बस सेवाएं बढ़ाई जाएंगी: काशी प्रसाद बस स्टेशन परिसर में पौध रोपण कर किया वृक्षारोपण

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

हैदरगढ़, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। मंगलवार को हैदरगढ़ बस स्टेशन का उद्घाटन होते ही यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत बस सेवाएं बढ़ाई जाएंगी, यही नहीं हैदरगढ़ डिपों का संचालन भी यहीं से शुरू किया जाएगा। यह बात हैदरगढ़ डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक काशी प्रसाद ने वृक्षारोपण जन आंदोलन के तहत स्टेशन परिसर में वृक्षारोपण के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहीं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने स्वीकार किया कि अभी बसों की संख्या बहुत कम है कहा कि शीघ्र ही परिवहन विभाग को बड़ी संख्या में नई बसें मिलने वाली हैं। हैदरगढ़ बस स्टेशन का उद्घाटन होते ही यहां से लखनऊ जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बस स्टेशन का उद्घाटन होते ही हैदरगढ़ डिपो का संचालन भी हैदरगढ़ से ही कर क्षेत्रीय मार्गाे पर बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!