समाजवादी पार्टी संघर्ष के कोख से पैदा हुई पार्टी है: गोप गांव के अन्तिम व्यक्ति को समाजवादी से जोड़कर सदस्यता दिलाएं

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। बुधवार को समाजवादी पार्टी संघर्ष के कोख से पैदा हुई पार्टी है, इस पार्टी के कार्यकर्ता हमेशा जनकल्याण और समाज हित के लिए संघर्ष करते रहते हैं। जनसमस्याओं को सड़क से लेकर सदन तक उठाने का कार्य समाजवादी पार्टी करती है। उक्त विचार समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आहृवान पर विधानसभा क्षेत्र कुर्सी के भुडकुला,कुतलूपुर में वरिष्ठ समाजवादी नेता भगौती यादव व बेलहरा में पूर्व प्रधान इस्लाम राईन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 5 जुलाई से कर दी है हम सबको अपनी पूरी ताकत क्षमता के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाना है हर गांव हर मजरे में जा जाकर हमको समाजवादी पार्टी के सदस्य बनाने हैं सदस्यता अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए आप सभी को पूरी ताकत लगानी होगी तभी हम उस लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे जिस लक्ष्य को प्राप्त करओने का दिशा निर्देश राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया है। सदस्यता अभियान की शुरुआत करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि गांव के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसे समाजवादी विचारधारा से जोड़कर सदस्यता दिलाएं। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने के लिए गांव-गांव, घर-घर जाने की अपील की। उन्होंने कहा इस अभियान में बूथस्तर तक हर वर्ग तक जाना है। हर दरवाजे तक पहुंचकर पार्टी की नीति, कार्यक्रम और फैसलों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सदस्यता अभियान के साथ समाजवादी पार्टी को सन् 2024 में होने वाले  लोकसभा चुनाव में संगठन को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर मौजूद रहे पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, हाफिज अयाज़ अहमद, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह, चौधरी अदनान, ताजबाबा राईन, नसीम कीर्ति पूर्व प्रधान इस्लाम राईन, राकेश यादव प्रधान, रामकैलाश रावत  प्रधान, भगौती यादव, कमलेश यादव,रामजी यादव, राहुल रावत क्षेत्र पंचायत सदस्य, दीपक यादव, रवी यादव,सोनू यादव, वीरेंद्र रावत, विकास यादव, सौरभ यादव, ललित यादव,सोनू रावत आदि  मौजूद रहे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!