अभाविप के 74 वें स्थापना दिवस पर हुआ वृक्षारोपण
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामनगर के कार्यकर्ताओं ने अभाविप के 74 वें स्थापना दिवस पर रामनगर के यूनियन इंटर कॉलेज व रामनगर पीजी कॉलेज में संगोष्ठी तथा वृक्षारोपण किया। यूनियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश सिंह व पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश सिंह पूर्व प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सत्यम शुक्ला ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पूर्व प्रांतीय कार्य समिति सत्यम शुक्ला ने कहा कि विद्यार्थी परिषद भारत का ही नहीं पूरे विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है लाखों कार्यकर्ता माँ भारती की सेवा में लगे है। यूनियन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. कमलेश सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में सभी लक्ष्यो की प्राप्ति के लिए मेहनत करनी चाहिए क्योंकि छात्र केवल अपना ही नहीं अपने परिवार विद्यालय तथा अपने क्षेत्र समाज का नाम रोशन करता है। रामनगर पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कौशलेंद्र विक्रम मिश्र ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करके अपनाना चाहिए अपने जीवन मे उतारना चाहिए ताकि स्वामी जी के कहे विचारों से हमें स्वयं को एक दिशा तक पहुंचा सके। तथा साथ ही साथ वृक्ष लगाकर वातावरण को शुद्ध बनाने का कार्य करना चाहिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी जरूरी है ताकि मेहनत का फल मिल सके। इस कार्यक्रम के दौरान प्रो. विश्ववेश मिश्रा, अमरजीत सिंह, सुधाकर दीक्षित, विकास सिंह, अमन मिश्रा, नेहा अवस्थी शर्मा सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

