बकरीद पर कुर्बानी की फोटो या वीडियो वायरल करने वालों पर होगा एक्शन, योगी आदित्यनाथ सरकार की गाइडलाइंस
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714
बकरीद पर कुर्बानी को लेकर योगी आदित्यनाथ ने गाइडलाइन भी जारी की है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सरकार की तरफ से सख्त एक्शन भी हो सकता है। योगी आदित्यनाथ सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि कोई भी बकरीद पर कुर्बानी का फोटो या फिर वीडियो को वायरल ना करे। कहीं पर भी कुर्बानी की फोटो या वीडियो वायरल करने वाले पर एक्शन लिया जायेगा। इतना ही नहीं ऐसा करने वाले को जेल भी भेजा जा सकता है,सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कुर्बानी के बाद फोटो या वीडियो वायरल करने या फिर शरारतपूर्ण बयान जारी करने वालों के साथ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कड़ाई से पेश आएं। कहीं पर भी माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ पूरी कठोरता की जाए। शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें।संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।

