सीएम ने उचितदर विक्रेताओं का लाभांश सत्तर से बढाकर किया नब्बे रुपए
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
बदायूँ। सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में जिलाधिकारी दीपा रंजन की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में उचितदर विक्रेताओं को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाये जाने के उददेश्य से उनका लाभांश बढाये जाने तथा उन्हें सीएससी के रूप में विकसित किये जाने सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य कार्यक्रम गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जिसका सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री द्धारा उचितदर विक्रेताओं का लाभांश 70 रुपए से बढाकर 90 रुपए किये जाने एवं उचितदर विक्रेताओं को सीएससी के रूप में विकसित किये जाने की घोषणा की गयी। जिला पूर्ति अधिकारी, बदाय एवं समस्त आपूर्तिकर्मी जनपद बदायॅू तथा तहसील सदर, तहसील बिसौली एवं तहसील सहसवान के उचितदर विक्रेतागण उपस्थित रहें। इसी तरह का कार्यक्रम तहसील बिल्सी में विधायक हरीश शाक्य एवं तहसील दातागंज में विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें तहसील क्षेत्र के उचितदर विक्रेता एवं आपूर्ति कर्मचारी उपस्थित रहें।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

