स्व. मुकेश सिंह के सपनों को साकार करेगा भाकियू: कृष्णपाल
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। किसान कार्यकर्ताओं के सम्मान और किसान मसीहा स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और किसान मसीहा स्व. मुकेश सिंह के सपनों को साकार करने के लिए भारतीय अराजनैतिक संगठन संघर्ष करेगा। उक्त विचार भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा के द्वारा रामनगर ब्लाक के कृष्ण पाल सिंह उर्फ बबलू वर्मा मंडल अध्यक्ष अयोध्या मनोनीत किए जाने पर जिला कार्यालय बेगमगंज पर जिला अध्यक्ष राम बरन वर्मा के नेतृत्व मे हुए स्वागत कार्यक्रम मे व्यक्त किये। सोमवार को बैठक को सम्बोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह उर्फ बबलू वर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का मूल उद्देश्य किसानों की समस्याओं के लिए ब्लॉक स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक संगठित होकर किसान मसीहा स्व चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत व स्व. मुकेश सिंह के द्वारा किसानों के हित के अधूरे सपनों को पूरा करना है। जिसके लिए संघर्ष किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आज सबसे ज्यादा उपेक्षित किसान समाज है। इसके लिए सभी पदाधिकारी ग्राम इकाई का गठन कर ग्राम स्तर पर संगठन को सक्रिय करें जब तक ग्राम इकाइयां मजबूत नहीं होगी तब तक किसानों को उनके हक नहीं मिलेंगे। उन्होंने जिले मैं बदहाल विद्युत व्यवस्था और नहरों में पानी ना मिलने के जिम्मेदार अधिकारियों के द्वारा चुप्पी साधे जाने से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आज स्वास्थ शिक्षा व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। और पूरी तरह प्राइवेट सेक्टर हावी होता जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा नुकसान किसानों और नौजवानों को झेलना पड़ रहा है। इन सब समस्याओं के लिए शीघ्र ही आंदोलन किया जाएगा उन्होंने जिला अध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की संगठन में अनुशासनहीनता नहीं होनी चाहिए संगठन जभी आगे बढ़ेगा जब अनुशासित रहेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से दिलीप सिंह चौहान, चौधरी कमालुद्दीन, कुंवर बहादुर सिंह, उमाकांत वर्मा, मुन्ना भाई, विजय कुमार पटकर, संतोष सिंह ,राहुल वर्मा, रामू वर्मा, राजेंद्र सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह यादव, राम सिंह मोहम्मद शकील वारसी, मोहम्मद इस्माइल, जंगेश मोरिया, अजय यादव, बांकेलाल, मोहम्मद अशफाक, अनिल यादव, रामसिह यादव, मो. शुएब, राजू वारसी, सूरज, मो,उबैद, अश्शू आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

