बाईक की चपेट मे आकर साईकिल सवार युवक की मौत। मृतक का फोटो देखकर परिजनों ने की शिनाख्त

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूं। बेकाबू बाइक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत हो गई। युवक हफ्ते भर पहले ही वह गांव लौटा था। हादसे के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अज्ञात घोषित कर आसपास के थानों में फोटो भेज दी। फोटो देखकर घरवालों ने उसकी पहचान की।

जिले के कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सरकी निवासी बड्‌डे (35) दिल्ली में रहकर अपने भाइयों के साथ राजमिस्त्री का काम करता था। पिछले दिनों वह गांव लौटा और पास के गांव इस्माइलपुर तक साइकिल लेकर किसी काम से निकला था। रास्ते में विपरीत दिशा से आ रही बाइक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक सवार समेत बड्‌डे को अस्पताल ले गई। वहां बड्‌डे को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। शव की शिनाख्त न होने के कारण उसे अज्ञात में दाखिल किया गया। जबकि बाइक सवार का इलाज शुरू कर दिया गया। इधर, बड्‌डे के न लौटने से परिजन उसकी तलाश में लग गए। कहीं पता नहीं लगा तो परिवार के लोग थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव की फोटो परिजनों को दिखाईं। आशंकित परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की शिनाख्त बड्‌डे के रूप में की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार के लोगों को सौंप दिया है।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!