बच्चों को खिला रहे घटिया मिड-डे मील, जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना अधिकारियों की अनदेखी व लापरवाही से गुणवत्ता विहीन होती जा रही है। स्कूलों में पढ़ने के लिए आने वाले बच्चों को घटिया भोजन परोसा जा रहा है। बच्चों को दी जाने वाली दाल व सब्जी में पानी की मात्रा अधिक रहती है। छात्र छात्राओं को गंदगी के बीच बैठाकर भोजन परोसा जा रहा है। भोजन बनाने में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता भी ठीक नहीं है। तेल, मसालों के साथ अन्य खाद्य सामग्री की खरीद में मानकों का पूरा नहीं किया जा रहा है। इसका खुलासा भी समय-समय पर अधिकारियों की जांच पड़ताल होता रहा है। तमाम चेतावनी और कार्रवाई के बाद भी मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है। इसकी जानकारी के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हैं। मामला तहसील नवाबगंज के ब्लॉक बंकी शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय अतरौरा का है। जहां पर मानक विहीन तरीके से विद्यालय के स्टाफ द्वारा विद्यार्थियों को मिड डे मिल परोस रहे है। मासूम विद्यार्थियों को दी जाने वाली मिड डे मिल योजना की जमकर लूट मचाई जा रही है। सरकारी विद्यालयों में मिड डे मिल के तहत दी जा रही खाद्य सामग्री महज दिखावा बनकर रह गई है। बच्चों के मुंह का निवाला छीना जा रहा है। विद्यालय परिसर में कई जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है और कई जगह तो बिना टोटी के पानी बहता साफ नजर आ रहा है और सरकारी नल की दशा बहुत ही जर्जर है। बिना हैंडल के न लगे हुए हैं जिसमें ना तो पानी निकलता है और न तो विद्यालय परिसर के शौचालय की सफाई होती है। जिससे कभी भी बच्चों में बीमारिया बनने का खतरा बराबर बना रहता है। ऐसे में मजबूरन बच्चों को उसी गंदे शौचालय में जाना पड़ता है। संबंधित शिक्षाधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

