गैंगस्टर को पुलिस ने पकड़ा, भेजा जेल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

फतेहपुर, बाराबंकी। थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित नौ वर्ष से चल रहे शातिर अपराधी को बुधवार को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस ने जेल भेजा दिया है। मालूम हो थाना क्षेत्र के गोंडा जिले के मोहल्ला रस्तोगी टोला, वीरपुर कटरा, थाना कटरा बाजार का लहने वाला शातिर अपराधी शकील उर्फ गोगे के विरुद्ध 2009 में फ़तेहपुर कोतवाली में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन पुलिस की नजरों से बचता हुआ अपराधी करीब नौ सालों से वह सम्बंधित कोर्ट पर हाजिर नही हो रहा था। जिसके चलते बाराबंकी एएसजे कोर्ट 8 गैंगस्टर एक्ट द्वारा उसके विरुद्ध न्यायालय में हाजिर न होने पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस को मुखबिर की सूचना पर जानकारी मिली कि शकील उर्फ गोगे फ़तेहपुर क्षेत्र के ग्राम डीहा मजरे रसूलपनाह में रहता आ रहा है। जिस पर थाना प्रभारी ने शातिर अपराधी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस टीम में शामिल एसआई आलोक यादव, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र चौधरी व पुलिस फोर्स ने छापामारी करते हुए कस्बे के बस स्टॉप पर गैंगस्टर गोगे को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडे ने बताया अभियुक्तों के खिलाफ क्षेत्र के विभिन्न थानों में संगीन अपराध के कई मामले दर्ज हैं, जिसके चलते गैंगस्टर के तहत विभिन्न धाराओं में मुकदमा कर शातिर अपराधी को जेल भेजा गया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!