खनन माफिया अर्जुन यादव पर चला प्रशासन का चाबुक फिर जब्त हुई 46 लाख की अचल सम्पत्ति
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। पुलिस प्रशासन ने जिलाधिकारी के निर्देश पर मिट्टी खनन करके अवैध सम्पत्ति बटोरने वाले गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी अर्जुन यादव की बुधवार को लगभग 46 लाख की अचल सम्पत्ति कुर्क कर दी। इससे पूर्व भी पुलिस ने इस आरोपी की 1 करोड़ 25 लाख का मकान कुर्क कर लिया था। जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर के मखदूमपुर निवासी अर्जुन यादव पुत्र धर्मेन्द्र यादव ने गैंग बनाकर कई वर्षों में चोरी से अवैध मिट्टी खनन करके उसको बेचने का काम करता था। इसी कमाई से उसने अकूत सम्पत्ति बना ली थी। सतरिख पुलिस ने अर्जुन यादव के विरुद्ध वर्ष 2020 में उनके खिलाफ मुकदमा लिखकर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही भी की थी। उसके विरुद्ध 14 (1) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत बुधवार को 46 लाख रुपये कीमत की जमीन कुर्क की है। पुलिस प्रशासन की इस कार्यवाही से भूमाफियाओं और खनन माफियाओं में हड़कम्प सा मच गया है। इस सम्बन्ध में तहसीलदार नवाबगंज ने बताया कि अर्जुन यादव के नाम थाना जैदपुर के ग्राम ईनामीपुर में 24 लाख रुपये की जमीन थी उसको कुर्क किया गया है वहीं कोतवाली देवा के ग्राम मीरपुर में अर्जुन यादव के नाम भूमि थी जिसकी कीमत 22 लाख रुपये थी उसको भी कुर्क किया गया है।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

