उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत,विद्युत नियामक आयोग का फैसला

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने शनिवार को इसकी घोषणा कर दी गई है। उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने आज बिजली की दर घोषित की है। इनकी घोषणा के बाद से प्रदेश में अब बिजली की दर में बढ़ोतरी नहीं होगी यानी बिजली महंगी नहीं होगी। आज नियामक आयोग ने बिजली का नया टैरिफ जारी किया है। जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं के स्लैब में सबसे अधिक कमी की गई है। इनके अनुसार प्रदेश में बिजली की दरें यथावत ही रहेंगी। इतना ही नहीं बिजली की दर की स्लैब को भी घटाया गया है। उत्तर प्रदेश में पहले बिजली के दर की स्लैब 80 थीं, जिनको घटाकर 59 कर दिया गया है। इससे घरेलू उपभोक्ताओं से साथ व्यावसायिक उपयोग करने वालों को भी काफी राहत मिलेगी। ज्यादा बिजली खर्च करने वाले शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अब सात रुपये यूनिट नहीं देना होगा। शहरी घरेलू बीपीएल उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक 3 रुपये यूनिट से बिजली मिलेगी। शहरी घरेलू उपभोक्ताओं को नई बिजली दरें
150 यूनिट तक 5.50 रुपये प्रति यूनिट।
 151 से 300 यूनिट तक ₹6.00 प्रति यूनिट।
 300 से ज्यादा यूनिट पर 6.50 रुपये प्रति यूनिट।
ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरें
 100 यूनिट तक ₹3.35 प्रति यूनिट।
 101 से 150 यूनिट तक ₹3.85 प्रति यूनिट।
 151 से 300 तक ₹5 प्रति यूनिट।
 300 से ऊपर ₹5.50 प्रति यूनिट।
शहरी घरेलू बीपीएल उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक तीन रुपया प्रति यूनिट के हिसाब से चार्ज किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नई बिजली दरें तय की गई है। 100 यूनिट तक तीन रुपया 35 पैसे प्रति यूनिट, 101 से 150 यूनिट तक भी इतना ही देना होगा। 151 से 300 यूनिट तक पांच रुपया प्रति यूनिट और 300 यूनिट से ऊपर खर्च करने वालों को 5.50 रुपया प्रति यूनिट देना होगा।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

 

 

Don`t copy text!