नहर पटरी कटने से जलमग्न हुई किसानों की सैकड़ो बीघे धान की फसल
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। दो दिन पूर्व गुरुवार की शाम बड़ेल रजबहा नहर की पटरी रोशनचक मजरे सुल्तानपुर के निकट कट जाने से किसानों की सैकड़ो बीघे धान की खेती जलमग्न हो गयी। तेज बहाव के कारण नहर का पानी घरों की चौखटों तक पहुंच गया। नहर कटान की सूचना पर तीसरे दिन पहुंचे हल्का लेखपाल ने बड़ी मशक्कत के बाद नहर पटरी बंधवाकर पानी के तेवर पर विराम लगाया।

बताते चले कि शहाबपुर नहर से शहर को छूती हुई निकली बड़ेल रजबहा नहर की पटरी गुरुवार की शाम कट गयी जिसकी जानकारी सुबह ग्रामीणों को उस समय हुई जब लोगों ने देखा खेत लबालब पानी से भरे हुए हैं ग्रामीणों ने नहर कटान की सूचना तत्काल सिंचाई विभाग एव राजस्व विभाग को दिया परन्तु नहर पटरी बांधने के लिए कोई नही आया नतीजा यह हुआ है कि शुक्रवार की शाम होते होते नहर का पानी रोशनचक के ग्रामीणों की चौखट तक पहुंच गया। लगातार दो दिनों तक नहर का पानी चलने से रोशनचक, कबीरपुर, हजरतपुर गाँवो के आसपास का इलाका बाढ़ जैसा दिखने लगने लगा। रोशनचक निवासी राम विलास, राम सुमिरन, राम हर्ष, सुंदरलाल, मेवालाल, राम प्रसाद, लालजी , हरधारी लाल, जगमोहन प्रसाद, राममनोहर, देशराज सहित दर्जनों किसानों की एक सैकड़ा से अधिक बीघे फसले पानी से लबालब हो गयी। शनिवार को हल्का लेखपाल सतीश कुमार तिवारी ने बताया कि नहर कटान से कुछ किसानों का नुकसान हुआ है जिसका आंकलन किया जा रहा है तथा कटी हुई नहर को बंधवा दिया गया है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

