समूह सखी का उद्देश्य गांव के प्रत्येक परिवार की महिलाओं को बैंक से जोड़ना है:- मुख्य अतिथि सुरेश चंद्र गुप्ता
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। ग्राम पंचायतों पर तैनात समूह सखी का उद्देश्य ग्राम पंचायतों की पिछड़ी निर्धन असहाय दबे कुचले परिवारों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उक्त विचार विकासखंड सहसवान में खंड विकास अधिकारी सुरेश चंद्र गुप्ता ने विकास खंड सभागार में आयोजित एक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समूह सखियों को शासन से आई साड़ी भेंट करते समय व्यक्त किए मुख्य अतिथि श्री सुरेश गुप्ता ने कहा प्रत्येक ग्राम पंचायत में आजीविका ग्रामीण मिशन के तहत समूह सखी के रूप में रखी गई सखी का उद्देश्य प्रत्येक ग्राम की महिलाएं जिनके परिवार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हैं ऐसे परिवारों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित कराना तथा उनमें अपनी आय की बचत की आदत डालना शामिल है।
उन्होंने कहा कि समूह सखी का उद्देश्य गांव के प्रत्येक परिवार की महिलाओं को बैंक से जोड़ना है। समूह सखी से जुड़ने वाली महिलाएं जहां शासन की योजनाओं से लाभान्वित होंगी वही महिलाएं बैंक में अपनी छोटी सी जमा पूंजी जमा करके एक दिन अपनी बहुत अच्छी जमा पूंजी पाने में सफल होंगे। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ने ग्राम पंचायतों पर तैनात समूह सखियों को शासन से आई सखी यूनिफॉर्म साड़ियां प्रदान की साड़ियां पाकर समूह सखी फूली नहीं समाई वही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के एडीओ आईएसबी भूपेंद्र सिंह ने कहा की समूह सखी शासन से आई साड़ी पहनकर कार्य करें। जिससे उनकी एक अलग पहचान होगी। इस मौके पर वरिष्ठ लिपिक सलीम अहमद आफताब अहमद दिलशाद देवेंद्र प्रताप सिंह प्रशांत मिश्रा नदीम आदि कर्मचारीगण उपस्थित थे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

