175 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-तीन अभियुक्त गिरफ्तार,
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी स्वाट टीम व थाना जैदपुर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 175 ग्राम अवैध मारफीन बरामद-
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 24.07.2022 को स्वाट टीम व थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण 1. गयासुद्दीन पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी करौंदीकला थाना सतरिख जनपद बाराबंकी 2. करुणेश तिवारी पुत्र प्रेमनाथ तिवारी निवासी पकरिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 3. जयकरन पुत्र स्व0 सियाराम यादव निवासी ग्वारीगांव थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में अभियुक्तगण के पास से कुल 175 ग्राम अवैध मारफीन बरामद की गयीं। स्वाट टीम व थाना जैदपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त गयासुद्दीन के सम्बन्ध में थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 299/2022 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट व थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभि0 कुरुणेश व जयकरन के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 300-301/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण-1. गयासुद्दीन पुत्र अब्दुल कय्यूम निवासी करौंदीकला थाना सतरिख जनपद बाराबंकी
2. करुणेश तिवारी पुत्र प्रेमनाथ तिवारी निवासी पकरिया थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी 3. जयकरन पुत्र स्व0 सियाराम यादव निवासी ग्वारीगांव थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

