धनोखर तालाब में जनप्रतिनिधियों चक्र चलाकर निकाला गया पानी

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

बाराबंकी। नगर स्थित धनोखर तालाब को सीतापुर स्थित मिश्रिख तीर्थ नुमा स्थापित किया गया है। तालाब में दो पूरी तरह गोल रिंग बनाया गया है। जिसमें साफ-सुथरा पानी हमेशा भरा रहेगा। तालाब के एक तरफ गुफा बनाई गई है, इसमें भगवान श्री कृष्ण शेषनाग के फन पर खड़े दिखेंगे। तालाब के चारों ओर मंदिर बनाए जाएंगे इन्हीं एक मंदिर के बगल व्यास गद्दी का भी निर्माण किया जा रहा है। रविवार को एक भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा की जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा सांसद उपेंद्र सिंह रावत तथा रसद एवं खाद्य राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, नपा अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव, पूर्व चेयरमैन रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, भाजपा नेत्री रामकुमारी मौर्या, जिला महामंत्री अरविंद मौर्या व नगर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में हाथों में चक्र लेकर चलाया, जिससे तालाब में पानी निकल पड़ा। इस मनमोहक दृश्य को देखने जनता का जनसैलाब उमड़ पड़। पंडितों ने शंख बजाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने पालिका अध्यक्ष की भूर भूर प्रशंसा करते हुए कहा यह तालाब बहुत ही गंदा हुआ करता था। कल्पना नहीं की जा सकती है कि वही तालाब इतना भव्य बनकर कर तैयार हो जाएगा। सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा जब पहली बार इस तालाब पर भ्रमण करने आया था तो देखा तालाब के किनारे आरसीसी नाला बनकर शहर का गंदा पानी बहुत ही सही तरीके से निकाला गया है। तालाब का स्वरूप बिल्कुल नैमिषारण्य कुंड की तरह बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया धनाभाव के कारण तालाब की भव्यता नहीं बन पा रही थी जिसके कारण उन्होंने अपनी सांसद निधि से बीस लाख दी है। रसद एवं खाद्य राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा धनोखर तालाब धरोहर के रूप में नगर की जनता को मिलने जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रंजीत बहादुर ने सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में आभार व्यक्त करते हुए कहा आज हमारा सपना पूरा हुआ। धनोखर तालाब को मिश्रिख तीर्थ स्थल पर जो चक्रनुमा कुण्ड बना है। ठीक उसी प्रकार इस तालाब का स्वरूप दिया गया है। बहुत ही जल्द श्री नागेश्वर नाथ मंदिर को भी एक भव्य नए स्वारूप में नगर की जनता को समर्पित करने जा रहा हूं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, सुधीर कुमार सिंह ‘सिद्धू‘, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, अवधेश श्रीवास्तव, अजीत प्रताप सिंह, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार, कमलेश चौबे सभासद संघ के अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ‘ज्ञानू‘, पंकज मिश्रा, रोहिताश्व दीक्षित, प्रेमचंद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

 

Don`t copy text!