मनरेगा भुगतान को लेकर रविवार की देर शाम ,कम्प्यूटर कक्ष में घुस कर आपरेटर से मारपीट

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। मनरेगा भुगतान को लेकर रविवार की देर शाम एक ठेकेदार ने ब्लाक के कम्प्यूटर कक्ष में घुस कर आपरेटर से मारपीट करते हुए कार्यालय में तोड़फोड़ की। पीड़ित आपरेटर की तहरीर पर सोमवार को थाना मसौली में ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को कम्प्यूटर आपरेटर विजय मिश्रा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत सरोवर के कार्यो का निष्पादन कर रहे थे शाम करीब 6 बजे ब्लाक मुख्यालय पहुंचे दबंग ठेकेदार राहुल सिंह ने अपने करीब दो लाख रुपये के भुगतान को लेकर जानकारी ली इसी बात को लेकर आगबबूला होकर ठेकेदार ने कम्प्यूटर आपरेटर से मारपीट करते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद कई ग्राम प्रधानों, ग्राम रोजगार सेवकों ने बचाव किया दबंग ठेकेदार ने जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। मारपीट में घायल कम्प्यूटर आपरेटर विजय मिश्रा ने घटना की जानकारी खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा को देते हुए थाना मसौली में तहरीर दी। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराते हुए पीड़ित आपरेटर की तहरीर पर दबंग ठेकेदार पर संज्ञेय अपराध का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित आपरेटर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!