प्राथमिक विद्यालय धौरमऊ के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में शिक्षा क्षेत्र देवा का उच्च प्राथमिक विद्यालय धौरमऊ के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया । विद्यालय से पहली बार परीक्षा में 15 बच्चे शामिल हुए और 10 बच्चों ने सफलता हासिल की । ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी राम नारायण के प्रेरक मार्गदर्शन में विद्यालय के शैक्षिक वातावरण को उच्चकोटि के स्तर का प्रयास किया गया जिसका परिणाम ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य संवारने में मिल का पत्थर साबित हुआ और इस परीक्षा में सुमन गुप्ता, ने जनपद में 7वी रैंक ,अपूर्वा दीक्षित 15वी रैंक , कशिश यादव 17 वी रैंक , सचिन 20वी रैंक , नीतू 23वी रैंक , शांति 27 वी रैंक , अभिषेक यादव 33वी रैंक, लकी 37वी रैंक , सुमाली 39वी रैंक तथा शिवानी ने 41वी रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। परीक्षा में सफल बच्चों को प्रति माह एक हजार रुपये की दर से 48 माह तक 48 हजार की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी जिससे बच्चों की आगे की पढ़ाई कर सके। मेधावी छात्र छात्राओं को ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने सम्मानित करते हुए कहा कि यू .पी.एस धौरमऊ ने विकासखंड देवा के साथ-साथ जनपद का भी नाम रोशन किया है तथा यह बच्चे भविष्य में भारत के निर्माण एवं विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएंगे तथा एक अच्छे नागरिक की भूमिका अदा करेंगे।इस अवसर पर प्रमुख ने विद्यालय में 10 लाख रुपये की धनराशि से कार्य कराने का आश्वासन दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक चन्द्रभान सिंह ने ब्लाक प्रमुख को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

