……सोमवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र बड़ागांव में परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापको की बैठक सम्पन

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में सोमवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र बड़ागांव में परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापको की बैठक सम्पन हुई जिसमें पूर्व से निर्देशित 30 बिन्दुओ पर चर्चा की गयी।

बैठक में खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुकल ने डीबीटी एप के सत्यापन एव बच्चों को मिलने वाली ड्रेस, जूता, मोजा एव बैग की धनराशि प्राप्त की समीक्षा की तथा नामांकन एव बच्चो के शत प्रतिशत उपस्थित पर जोर दिया। बीईओ ने शारदा योजना पर चर्चा करते हुए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए 30 बिन्दुओ पर चर्चा की उन्होंने जर्जर भवनों के ध्वस्तीकरण एव नये भवनों के प्रस्ताव पर चर्चा की। श्री शुक्ल ने ई पाठशाला का संचालन व अभिलेखीकरण अद्यतन रखते हुए सुचारू रूप से संपादित किया जाये। तथा स्मार्ट क्लास का प्रयोग नियमित रूप से कराया जाय तथा विद्यालय को उपलब्ध करायी गयी विज्ञान एवं गणित किट का शिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रयोग करने के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने सभी परिषदीय अध्यापकों को उनके दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए शासन के आदेशों का पालन करने के लिए कड़ी चेतावनी दी। श्री शुक्ल ने कहा की शासन के निर्देशों का पालन समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। अगर कोई भी अध्यापक अपने कार्य में कोताही करता हुआ नजर आएगा तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर संजय कुमार श्रीवास्तव, अवधेश कुमार पांडेय, कहकनशा खान, आसफी किदवई, माया सैनी सुरेश चन्द्र ,मोहम्मद असलम सहित क्षेत्र के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!