बाराबंकी। मिलनसार और हंसमुख, व्यवहार के कुशल व्यक्ती एवं जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद मुख्तार निवासी नई बस्ती, बंकी, बाराबंकी। मूल निवासी रसूलपुर कला फाटक, दरियाबाद की हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह, महामंत्री रितेश मिश्रा, आदि ने शोक व्यक्त किया और बताया कि 26 तारीख को कचहरी मे शोक सभा होगी और बायकाट रहेगा।
श्री मुख्तार की मृत्यु की सूचना पर काफी संख्या मे लोग उनके आवास पर पुरसा देने पहुचें।
श्री मुख्तार अपने भरा पूरा परिवार छोड़ गए जिसमें दो पुत्र और दो पुत्रियाँ है। स्वर्गीय मुख्तार के छोटे पुत्र अधिवक्ता मो0 उमर ने बताया कि मिट्टी 26 तारीख को सुबह 9 बजे पैतृक गांव रसूलपुर कला फाटक, दरियाबाद के कदीमी कब्रिस्तान मे होगी।
हाई कोर्ट लखनऊ के अधिवक्ता मोहम्मद फारूक अयूब ने बताया कि आज हमनें विशेष अभिभावक को खो दिया है जिनकी कमी हमेशा हम लोगों को महसूस होती रहेगी।

