संचारी रोग नियंत्रण की सफलता में सभी के सहयोग की जरुरत,डॉ0 संस्कृता मिश्रा

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

मसौली बाराबंकी। संचारी रोग नियंत्रण की सफलता में सभी के सहयोग की जरुरत है क्योंकि यह मिशन जच्चा-बच्चा एव आमजनमानस की सुरक्षा से जुड़ा हुआ अभियान है सभी की जिम्मेदारी है ऐसे कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करे।
उक्त बातें मंगलवार को ब्लाक मुख्यालय पर संचारी रोग की सफलता को लेकर आयोजित ब्लाक टास्क फोर्स की बैठक को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी डॉ0 संस्कृता मिश्रा ने कही उन्होंने कहा सुरक्षित जीवन मे टीकाकरण का बहुत बड़ा योगदान रहा है एक टीका कई बीमारियों से जीवन को सुरक्षित करता है।जिसके लिए जनजागरण की आवश्यकता है। बीडीओ ने स्वयं संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम में प्रतिदिन प्रतिभाग का आश्वासन दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के अधीक्षक डॉ0 संजीव कुमार ने संचारी रोग अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि मिशन की सफलता के लिए आशा बहुओ के माध्य्म से प्लान को अन्तिम रूप दिया जा चुका है और जिन आशा बहुओ का प्लान नही मिला है वह दो दिन के अंदर प्लान कार्यलय पर पहुचा दे उन्होंने टीकाकरण की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि आज संचारी रोग नियंत्रण की जरूरत क्यों पड़ी है जिसको गम्भीरता से लेने की जरूरत है।मिशन की सफलता में सभी की सहभगिता मिशन की कामयाबी है । खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने मिशन की सफलता में शिक्षा द्वारा पूर्ण सहयोग का अस्वासन दिया। सीडीपीओ सुलेखा यादव ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कार्यक्रम की सफलता में साथ है। इस मौके पर एडीओ पंचायत जानकीराम , आशाराम चौधरी, उमंग मल्होत्रा, संजय कुमार श्रीवास्तव, डब्लूएचओ मो0 हबीब सहित मिशन में प्रति भाग करने वाले प्रतिभागी मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!