प्राथमिक विद्यालय अमदहा एव नैनामऊ में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए चल रहे लर्निग कैम्प
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय अमदहा एव नैनामऊ में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों के लिए चल रहे लर्निग कैम्प एव अंडरस्टैंडिंग द कम्युनिटी गतिविधियों का यूएसए से आयी टीम के सदस्यों ने बच्चों की माताओ एव शिक्षक शिक्षिकाओं से संवाद किया। बताते चले कि जनपद में चल रहे हमारा गांव के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय अमदहा में लर्निंग कैम्प व प्राथमिक विद्यालय नैनामऊ में पेन पेपर टेस्ट व समुदाय में अंडरस्टैंडिंग द कम्युनिटी के चल रहे कार्यक्रम में कक्षा एक से कक्षा तीन तक के बच्चों
उनकी माताओं के साथ की जा रही गतिविधियों का जायजा लेने के लिए प्रथम संस्था यूएसए मनीषा दिल्ली सेंट्रल टीम से मानुषी जी व राज्य समन्वयक नुजहत के साथ कार्यक्रम समन्वयक सौरभ कुमार ने संवाद किया तथा बच्चों द्वारा बनाये गये बच्चों के प्रोजेक्ट की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान टीम के सदस्यों ने बच्चों की माताओ से कहा कि बच्चों की प्रथम पाठशाला आप ही लोग है बच्चों को जिस सांचे में ढालोगी बच्चे उसी नेचर में बढेंगे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व बच्चों ने तिलक लगाकर एव बुके देकर टीम का स्वागत किया । इस मौके पर प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीना देवी, सहायक अध्यापक उमेश वर्मा, प्रथम टीम से दीपक यादव, रामू यादव, विनीता, रमेश तिवारी, खुशबू आदि उपस्थित रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

