वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए रियायतों की बहाली पर विचार कर रहा है रेलवे, लेकिन उम्र के मानदंड में नया पेंच

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

लखनऊ उत्तर प्रदेश  कड़ी आलोचनाओं के बाद रेलवे वरिष्ठ नागरिक रियायतों की बहाली पर विचार कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि कार्ड पर 70 साल से ऊपर के लोगों के लिए रियायती किराया बढ़ाकर उम्र मानदंड में बदलाव किया जा रहा है। हालांकि उक्‍त रियायत केवल सामान्य और स्लीपर क्लास पर दी जा सकती है। पहले महिलाओं के लिए 58 साल और पुरुषों के लिए 60 साल का मानदंड रखा गया था। सूत्रों ने बताया कि बुजुर्गों के लिए सब्सिडी बरकरार रखते हुए रेलवे इन रियायतों को देने की लागत की भरपाई के उपायों पर विचार कर रहा है,आधिकारिक सूत्र ने बताया कि हमारा का मानना है कि ये रियायतें बुजुर्गों की मदद करती हैं। हमने कभी नहीं कहा कि हम इसे पूरी तरह से खत्म करने जा रहे हैं। हम इसकी समीक्षा कर रहे हैं और इस पर फैसला लेंगे। सूत्रों ने संकेत दिया कि रेलवे बोर्ड वरिष्ठ नागरिकों को रियायत देने के लिए उम्र के मानदंडों में बदलाव करने और इसे केवल 70 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए बढ़ाने पर विचार कर रहा है। 2020 में कोरोना महामारी के दौरान ये रियायतें खत्‍म कर दी गई थीं।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

 

 

Don`t copy text!