अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने जांच अधिकारी अपर आयुक्त से मिलकर अधिवक्ताओं की पीड़ा बताई। अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी से मांगे पूर्णा न होने तक कोई भी शर्त मंजूर नहीं।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान| अधिवक्ताओं द्धारा आधा दर्जन मांगो को लेकर तहसील न्यायालय की चली आ रही कलम बंद हड़ताल 26 वें दिन भी जारी रही बार एसोसिएशन अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त के सुझाव पर बदायूं में अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व से मिला तथा अधिवक्ताओं की समस्याओं से संदर्भ में मिलकर मांग पत्र में की गई शिकायतों के प्रमाण अपर जिला अधिकारी को उपलब्ध कराएं तथा प्रतिनिधिमंडल ने अपर जिलाधिकारी से दो टूक कहां कि जब तक उप जिला मजिस्ट्रेट का स्थानांतरण नहीं हो जाता तब तक अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी।
इधर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से वार्ता कर लौटे बार अध्यक्ष ने कचहरी कैंपस में अधिवक्ताओं की बुलाई बैठक में मांगों के समर्थन में अपर जिला अधिकारी से की गई वार्ता तथा उनके द्वारा दिए गए आश्वासन का वृतांत अधिवक्ताओं को बताया अधिवक्ताओं ने एक सुर में कहा कि जब तक ज्ञापन में दी गई मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा मांगे पूर्ण न होने तक अधिवक्ताओं को कोई भी समझौता मान्य नहीं है। इस दौरान आक्रोशित अधिवक्ताओं ने प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। गौरतलब है। बार एसोसिएशन सेंट्रल बार एसोसिएशन बार सहसवान द्वारा 2 जुलाई से तहसील कार्यालय के न्यायालय में आधा दर्जन मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल की जा रही है कलम बंद हड़ताल के चलते अधिवक्ता गण प्रत्येक दिन कचहरी कैंपस से तहसील कार्यालय तक अधिकारियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी हंगामा एवं प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से मांगे पूर्ण कराए जाने की मांग करते हैं। अपनी मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं का शिष्टमंडल मंडल आयुक्त बरेली बार एसोसिएशन बदायूं अपर मुख्य सचिव अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को भी अपनी मांगों के समर्थन में मांग पत्र ई-मेल द्धारा भेज चुका है। परंतु 26 दिन बाद भी अधिवक्ताओं की मांगें पूर्ण नहीं हुई मांगे पूरी ना होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश की भावना दिनों दिन बढ़ती जा रही है
बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया मंडलायुक्त के सुझाव पर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य से बदायूं जाकर मिला जहां प्रतिनिधि मंडल ने उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार इस संबंध में साक्ष्य उपलब्ध कराएं तथा अधिवक्ताओं की मांगें पूर्ण कराए जाने की मांग की ज्ञात रहे अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार वैश्य को जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं द्धारा उप जिला मजिस्ट्रेट की की गई शिकायत का जांच अधिकारी नामित किया है। अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से स्पष्ट रूप से कहा कि जब तक बार और बेंच सच्ची आत्मा के साथ न्याय पूर्ण कार्य प्रारंभ नहीं करेंगे तब तक न्याय मिलना असंभव है। उन्होंने कहा की अधिवक्तागण उप जिला मजिस्ट्रेट पर भ्रष्टाचार का आरोप सांसों के साथ लगा रहे हैं। परंतु उन्हें न्याय नहीं मिल रहा उन्हें पूर्व में दिए गए आधा सूत्रीय मांग पत्र पर तत्काल कार्यवाही किए जाने की मांग की अपर जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन भी दिया। की उपजिला मजिस्ट्रेट न्यायालय बेंच से बार को पूर्व की भात सहयोग मिलता रहेगा परंतु अधिवक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि जब बार ने बेंच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। और उनकी साक्ष्य प्रस्तुत किए हैं। तो बेंच से क्या भविष्य में न्याय की उम्मीद की जा सकती है जिस पर अपर जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह उनकी मांगों को जिला अधिकारी के समक्ष रखेंगे तथा उनका निदान कराने का प्रयास करेंगे इधर उपजिला मजिस्ट्रेट महिपाल सिंह ने अधिवक्ताओं से अनुरोध किया कि वह पूर्व की भांति न्यायालय में कार्य करें अगर उन्हें कोई वार्ता करनी है। तो वह वार्ता करने को सदैव तत्पर है। तथा अधिवक्ताओं की जो भी मांग उनके स्तर की होगी उसको पूर्ण कराने का प्रयास करेंगे प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फर सईद उर्फ अफरोज जितेंद्र सिंह यादव श्याम कुमार सक्सेना बार महासचिव सरफराज उर्फ नवेद ठाकुर अनिल पाल सिंह आदि अधिवक्ता साथ थे।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

