चोर ने उड़ाए नगदी और जेवरात, ईंटों को भी नही छोड़ा
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। बीती रात शहर के बड़ेल चौकी क्षेत्र अंतर्गत लखपेड़ाबाग में रहने वाले सुनील सैनी के आवास से चोरों ने नकदी सहित लाखों के जेवरात साड़ियां एवं अन्य सामान चोरी कर लिया यही नहीं लोगों का दावा है कि चोरों ने पास में रखे ईंटो को भी चोरी कर लिया है। पूरा मामला लखपेड़ाबाग के विश्वकर्मा मंदिर के पीछे रहने वाले सुनील सैनी के मकान का है जहां पर बीती रात चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। भुक्तभोगी ने पुलिस को तहरीर दी है वही चोरों ने इस घटना को अंजाम देने के बाद पास में रखें ईंटो को भी अपना निशाना बनाया। सुनील सैनी के अनुसार उनकी पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण वह सामने स्थित घर में अपने परिवार के साथ मौजूद थे एवं घर के सामने बने कमरे में ताला बंद कर दिया था के बावजूद लोगों ने रात में धावा बोलकर दरवाजे के कुंडे को काटकर और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से लाखों रुपए के गहने और रूपए 7000 नगद चोरी कर लिए। पूरे मामले की जानकारी पीड़ितों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

