मोहर्रम का चांद नजर आते ही माहौल हुआ ग़मगीन हर तरफ गूँजने लगी या हुसैन की सदाये बग़ैर फिक्रे अली जिक्रे अली का कोई फायदा मिलने वाला नही – मौलाना जाबिर  जौरासी

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

अहलेबैत की मोहब्बत के बग़ैर  कोई  अमल काबिले कुबूल नही – मौलाना हिलाल अब्बास 

बाराबंकी ।मोहर्रम का चांद नजर आते ही माहौल हुआ ग़मगीन हर तरफ गूँजने लगी या हुसैन की सदाये । बग़ैर फिक्रे अली जिक्रे अली का कोई फायदा मिलने वाला नही ।यह बात इमाम बाड़ा मीर मासूम अली कटरा मे असरे की पहली मजलिस को ख़िताब  करते हुए आली जनाब मौलाना जाबिर जौरासी साहब ने कही।मजलिस से पहले कलीम रिज़वी, बाक़र नक़वी व अयान  सल्लमहू ने नज़रानए अक़ीदत पेश किए। मजलिस का आग़ाज तिलावत ए कलाम ए पाक से मो0 इसहाक “अली मियां” ने किया।आखिर मे मौलाना ने मसायब पेश किए जिसे सुनकर मोमनीन रो पड़े ।आग़ा फ़य्याज मियांजानी के अजाखाने की पहली मजलिस को मौलाना फ़ैज़ान मेहदी जैदपुरी ने खिताब किया।डाक्टर रजा मौरानवी व हुजैफा ने नजरानए अक़ीदत पेश किए। वही इक़्तेदार  साहब के अजाखाने की सालाना मजलिस को जाकिरे अहलेबैत  प्रोफेसर मिर्ज़ा शहाब साहब ने ख़िताब  किया ।डाक्टर  रजा मौरान्वी, मुहिब रिज़वी ,कलीम रिजवी,हाजी सरवर अली करबलाई ,हैदर आब्दीव असद सल्लमहू ने नज़रानए अक़ीदत पेश किए। करबला सिविल लाइन और रिफाकत रिजवी केअजाखाने मे मौलाना मो0 मुजतबा ” मीसम ” साहब ने मजलिस को ख़िताब  किया।
तकैया बेगम के अज़ाखाने मे मजलिस को खिताब  करते हुए मौलाना हिलाल अब्बास साहब ने कहा अहलेबैत की मोहब्बत के बग़ैर कोई अमल काबिले कुबूल नही ।गाजी इमाम ने नजरानए  अक़ीदत  पेश  किया ।करबला  वालो के मसायब  सुनकर अजादार  रो पड़े।बानिये मजलिस ने सभी का शुक्रिया अदा किया।मजलिस का ये सिलसिला बेगमगंज  , डाक्टर असद (मरहूम अतहर एडवोकेट)के अजाखाने होता हुआ कम्पनी बाग ,लाइन पुरवा रफी नगर, अस्करी नगर,बेलहरा हाउस , तकिया व पीर बटावन मे देर रात तमाम हुआ।नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!