कल्लू डाकू के भांजों ने तमचे के बल पर युवक से लूटे दो हजार रूपये।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
रूपये लूटने के उपरांत युवक से कल्लू डाकू के भांजों ने की जमकर मारपीट।
बदायूँ। कटरी गांव के कुख्यात रहे डाकू कल्लू के भांजे पवन और विपिन के परिजनों का बदायूं सिविल लाइंस क्षेत्र आतंक, छीना झपटी मारपीट गुंडागर्दी चोरी चकारी के दर्जनों घटनाओं को दे चुके है। अंजाम पड़ने वाले छात्रों को डराकर धमकाकर तमंचे के बल पर लूटपाट भी करते है। वही अगर कोई पीडित पुलिस में कोई शिकायत करता है। तो अपनी घर की महिलाओं को आगे कर पीडित के विरूद्ध छेड़छाड़ मुक्दमा लिखवा देते है। बाइकर्स गैंग के सरगना बनकर दर्जनों लडको का झुंड बना कर शहर में आतंक काटना, शराब पीना , मंडी समिति नेगांजे का व्यापार करना कई सिपाही और पुलिस अधिकारियों के पीआरो से सैटिंग करके घटनाओं को बढावा दे रहे है। कुख्यात डाकू के दोनों भांजे। जो लोगो के लिए सिरदर्द बनते जा रहे है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी राजा ठाकुर पुत्र राजेश्वर सिंह के मुताबिक सोमवार शाम करीब छह बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को उसका दोस्त बताया और उसे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के नजदीक बुलाया। राजा ठाकुर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचा। आरोप है कि उस वक्त वहां कल्लू डाकू के दो भांजे खड़े थे। उन्होंने राजा को अपनी ओर बुलाया और उसके पेट पर तमंचा लगा दिया। उसकी जेब में पड़े दो हजार दस रुपये लूट लिए। जब राजा ने इसका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर दी। उस पर अपने परिवार की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगवाकर जेल पहुंचाने की धमकी भी दी। राजा से कहा कि वह कल्लू डकैत के भांजे हैं। उनके नाम से लोग आज भी कांपते हैं। राजा किसी तरह उनसे छूटकर भाग आया। उसने अपने परिवार वालों के साथ जाकर थाना पुलिस को तहरीर दी है। अभी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
–
यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर इस तरह की कोई घटना हुई है तो मैं इसके बारे में जानकारी करता हूं। इसमें तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आरोपियों पर आवश्यक कार्रवाई होगी।- आलोक मिश्रा, सीओ सिटी
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

