तहसीलदार ने आरोपी लेखपालों को किया कार्यमुक्त। अधिवक्ताओं ने कहा प्रशासन ने मुख्य मांग नही की पूरी जारी रहेगा आंदोलन।
बदायूं। सहसवान अधिवक्ताओं द्धारा 3 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसील न्यायालय की दो जुलाई से चल रही कलम बंद हड़ताल मे शामिल एक मांग तहसील प्रशासन ने पूरी कर दी नगर के मोहल्ला अकबराबाद पर तैनात लेखपाल सहित 5 आरोपी लेखपालों को कार्यमुक्त कर दिया अधिवक्ताओं ने अपनी मांग पत्र के अनुसार एक मांग पूर्ण होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहां कि जब तक अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अधिकारी तथा न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त नहीं हो जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। ज्ञात रहे बार एसोसिएशन सहसवान सेंट्रल बार एसोसिएशन सहसवान द्धारा संयुक्त रुप से सहसवान तहसील के न्यायालय के अधिकारियों पर अधिवक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा धरना प्रदर्शन के दौरान लेखपालों द्धारा बार कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ एवं अभद्र व्यवहार करने के साथ ही न्यायालय में व्याप्त भ्रष्टाचार समाप्त कराए जाने की मांग को लेकर दो जुलाई से अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल की जा रही है। हड़ताल के कारण तहसील कार्यालय के दोनों न्यायालय में 32 दिन से न्यायिक कार्य ठप पड़ा है। अधिवक्ताओं द्धारा अपनी मांगों को पूर्ण कराए जाने के लिए प्रतिदिन आंदोलन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है तथा अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार मंडल आयुक्त बरेली जिला अधिकारी बदायूं बार काउंसिल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश आदि से मिलकर अपनी मांगों को पूर्ण कराए जाने के लिए कार्यक्रम चल रहा है परंतु 32 दिन बाद भी अधिवक्ताओं को न्याय नहीं सका न्याय न मिलने से अधिवक्ताओं में आक्रोश की भावना दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।
इधर अधिवक्ताओं द्धारा बार एसोसिएशन कार्यालय में विगत दिनों लेखपालों द्धारा उपद्रव करने के साथी तोड़फोड़ हंगामा को लेकर अधिवक्ताओं ने आरोपी लेखपालों को तत्काल स्थानांतरित किए जाने की मांग की। जिस पर तहसीलदार ने नगर के मोहल्ला अकबराबाद क्षेत्र पर तैनात लेखपाल सुमित कुमार सिंह ग्राम सुजावली क्षेत्र पर तैनात लेखपाल सुरेंद्र सिंह यादव उर्फ नेताजी ग्राम बमोरी क्षेत्र पर तैनात लेखपाल रंजीत सिंह लेखपाल कमल सिंह लेखपाल नदीम अहमद को तत्काल कार्यमुक्त करते हुए स्थानांतरित हुई तहसीलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने पांचो लेखपालों को तत्काल कार्यमुक्त कर दिया। इधर बार एसोसिएशन अध्यक्ष रविंद्र नारायण सक्सेना ने कहा की प्रशासन ने अधिवक्ताओं की एक मांग को पूर्ण कर दी परंतु जो मुख्य मांग है उसको पूरा करने में क्यों प्रशासन हिचक रहा है यह समझ में नहीं आता जबकि अधिकारियों को भ्रष्टाचार से संबंधित साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी अधिकारियों के स्थानांतरण नहीं हो जाते तब तक तहसील के न्यायालयों की हड़ताल जारी रहेगी सेंट्रल बार एसोसिएशन अध्यक्ष सैयद जावेद इकबाल नबी ने भी कहा कि प्रशासन लाली पाप देकर अधिवक्ताओं को गुमराह करके हड़ताल समाप्त करना चाहता है। परंतु यह मंशा कभी पूरी नहीं होगी जब तक अधिवक्ताओं की मांग पूर्ण नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा आंदोलन को तीव्र गति देने के लिए 5 जुलाई को अधिवक्ताओं की एक आपात बैठक बुलाई गई है जिसमें विचार किया जाएगा।
तहसीलदार शिवकुमार शर्मा ने बताया कि अधिवक्ताओं की एक मांग को पूर्ण करते हुए पांचो लेखपालों को कार्य मुक्त कर दिया गया अब उन्हें अपना आंदोलन वापस करके बार और बेंच के साथ मधुर सामंजस बनाकर कार्य को गति प्रदान करने का अनुरोध किया है। उन्होंने अधिवक्ताओं से तहसील तहसील न्यायालय की बेंच सहसवान बार द्धारा सहयोग प्रदान करने की भी अपील की है।
एसएम न्युज24 टाइम्स – बदायूं

