खण्ड शिक्षाअधिकारी ने,विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता परखी।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी। खण्ड शिक्षाअधिकारी मसौली संजय कुमार शुक्ल ने बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नैनामऊ के शिक्षारत बच्चो को पुस्तके वितरित करते हुए क्लास लेकर विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता परखी।
बच्चों को पाठ्य पुस्तक वितरण करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार शुक्ल ने कही उन्होंने कहा कि विद्यालयों में बेहतर शिक्षा का वातावरण विद्यालयो के रखरखाव पर निर्भर रहता है। आज के दौर में निजी स्कूलों के पास न तो अनुभवी शिक्षक है और न ही संसाधन फिर भी अभिभावक बच्चो को संसाधन पूर्ण परिषदीय विद्यालय के बजाय निजी स्कूलों में पढ़ना चाहते है ऐसी धारणा को बदलकर बेहतर एव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का माहौल बनाना सरकार का लक्षय है जिससे समाज मे ऊँच नीच का भेदभाव ख़त्म किया जा सके।बीईओ संजय कुमार शुक्ल ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने का आशिर्वाद वचन दिया तथा शिक्षक एव शिक्षिकाओं से कहा कि आप लोग प्रतिदिन विद्यालय आये तथा बच्चो की शिक्षा उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद वचन देते हुए कहा कि शिक्षा समाज के सभी वर्ग के लोगो के लिए अनिवार्य है क्योंकि जब समाज शिक्षित होगा तभी समाज का विकास होगा। बीईओ श्री शुक्ल ने क्लास लगाते हुए बच्चो से भिन्न के प्रश्न पूंछे जिसे कक्षा 7 की छात्रा फ़ैजा के सही जवाब देने पर शाबासी देते हुए बच्चों से मन लगाकर पढ़ने का आशीर्वाद दिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अशोक कुमार वर्मा, शिक्षक अशोक पांडेय, नेहा गुप्ता, अनुदेशकों सीता सिंह, आरती सोनी, हंसराज सहित अभिभावक व बच्चे मौजूद रहे।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

