तिरंगा देश की आन, बान और शान: रविकांत

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

बाराबंकी । आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को देवा मंडल के खिजिरपुर सेक्टर के सभी बूथ अध्यक्ष के साथ अभियान को सफल बनाने की मुहिम शुरू कर दी है। तिरंगा अभियान को लेकर चर्चा करते हुए स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रवि कांत शुक्ला ने अपने क्षेत्रवासियो को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्त्व को बताते हुए इसकी आन, बान और शान को मजबूत करने पर बल दिया। सभी ने एक साथ हाथ में तिरंगा लेकर 11 से आगामी 17 अगस्त तक चलने वाले तिरंगा कार्यक्रम को भव्य और शानदार बनाने पर जोर दिया गया। इस कार्यक्रम में विधानसभा सह संयोजक आईटी सेल अक्षय वर्मा, मंडल महामंत्री राम लखन मिश्रा, अवधपाल, सुरेंद्र वर्मा, आकाश वर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

बैट्रा एव पैनल अज्ञात चोर खोल ले गये चोर

मसौली बाराबंकी। गोण्डा बहराईच राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बिरौली प्राथमिक विद्यालय में लगे सोलर लाइट का बैट्रा एव पैनल अज्ञात चोर खोल ले गये है। ग्राम प्रधान बिरौली राकेश कुमार ने थाना मसौली में चोरी की तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात्रि अज्ञात चोर स्कूल में लगे सोलर लाइट का बैट्रा एव पैनल खोल ले गये है।

 

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

Don`t copy text!