राकेश टिकैत बोले, गांधी परिवार का एक सदस्‍य जाएगा जेल, 2024 में योगी आदित्‍यनाथ बनेंगे गृहमंत्री

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अपने संगठन को मजबूत रखें। आंदोलन की जरूरत फिर पड़ेगी। इन आंदोलनों व देश को किसान ही बचाएगा। राजनीतिक पार्टियां खत्म होंगी। गांधी परिवार का एक सदस्य जेल में जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद सरकार के खिलाफ आंदोलन और आर-पार की लड़ाई शुरू होगी।राकेश टिकैत शुक्रवार को सूदनपुर बिजलीघर पर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता बेहद जरूरी है। 2024 में फिर बेईमानी से इनकी सरकार बनेगी। गृहमंत्री योगी आदित्‍यनाथ को बनाया जाएगा और उनसे बुलडोजर चलवाया जाएगा। असली लड़ाई 2024 के बाद ही चालू होगी।राकेश टिकैत ने कहा कि जिस तरह किसानों ने आजादी की लड़ाई लड़ी। पूर्वजों को पेड़ पर फांसियां दे दी गईं, ऐसी लड़ाई भी हम सभी को मिलकर लड़नी होगी। अब सबके सामने दो ही रास्ते हैं। या तो हाथ खड़े कर बीजेपी में शामिल हो जाओ या फिर आंदोलन के लिए तैयार हो जाओ। उन्होंने आंदोलनकारी किसानों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।

Don`t copy text!