हैदरगढ़, बाराबंकी(एसएम न्युज24टाइम्स)। पवित्र श्रावण मास के उपलक्ष्य में प्रसिद्ध श्री भीमाशंकर जंगलेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा नेता व प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह द्वारा रूद्राभिषेक कर भंडारे का आयोजन किया। जिसमें ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के भिखरा गांव स्थित श्री भीमाशंकर जंगलेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को प्रधान प्रतिनिधि नीरज सिंह द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान श्री महादेव की विधिवत पूजन पाठ जलाभिषेक कर रूद्राभिषेक किया गया। जिसके बाद पश्चात भंडारे का भी आयोजन हुआ, जो देर रात चलता रहा। इस मौंके पर पप्पू सिंह, रामकुमार, सोनू सिंह, प्रदीप सिंह, गुड्डू सिंह, राम करन पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित क्षेत्र के लोंगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

