आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत,हर घर तिरंगा अभियान,
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी ,युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हर घर तिरंगा अभियान, युवा मंडल विकास कार्यक्रम, स्वच्छता पखवाड़ा,स्वच्छता एवं श्रमदान व वृक्षारोपण कार्यक्रम युवा मंडल/ महिला मंडल सशक्तिकरण अभियान में युवाओं की सहभागिता आदि प्रमुखता से रही।
युवा क्लब विकास कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु विकासखंड त्रिवेदीगंज में 1 अगस्त से 7 अगस्त तक चलाया गया। इसी क्रम मे आज ब्लॉक त्रिवेदीगंज ग्राम पंचायत बाराबंकी में युवा मंडल गठन एवं सशक्तिकरण अभियान का समापन सामारोह के साथ ही साथ स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत संगोष्ठी एवं हर घर तिरंगा रैली निकाली गई जिसमे 28 ग्राम पंचायतों के युवाओं ने भाग लिया । युवाओं को संबोधित करते हुए जिला युवा अधिकारी श्रीमती प्रियंका चौहान ने युवाओं को कार्यक्रम के दौरान बताया कि युवा मंडलों के सभी सदस्य स्वंसेवक 13 से 15 अगस्त के घर-घर में तिरंगा झंडा लगाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित एवं जागरूक करेंगे और हर घर में तिरंगा अभियान को सफल बनाने का प्रयास करेंगे साथ ही उस गांव के स्वतंत्रता सेनानियों की अनसुनी कहानियों का अभिलेखीकरण तथा उनके नाम पर वृक्षारोपण किए जाने के लिये आग्रह किया गया।
युवा क्लबों की गतिविधियों को सोशल मीडिया पर सक्रिय किए जाने हेतु ट्विटर अकाउंट @nyksIndia, @nyks utterpradesh, @nyk barabanki को फॉलो करने के साथ-साथ फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर सक्रिय किए जाने पर बल दिया जाएगा। जिला युवा अधिकारी श्रीमती प्रियंका चौहान ने सभी स्वयंसेवक, युवा क्लब के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि आजादी का अमृत महोत्सव को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में भव्यता के साथ उत्साह पूर्वक मनाएं तथा इस दौरान नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित विधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। घर-घर तिरंगा लगाने में तिरंगा प्रोटोकॉल का ध्यान रखें कार्यक्रम मे जिला युवा अधिकारी प्रियंका चौहान ने पंचायत सचिवालय ग्राम बबुआ पुर में बरगद का पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सुनील वर्मा, युवा स्वयंसेवक बृजेन्द्र शर्मा, सचिन श्रीवास्तव आशा कार्यकत्री मनोरानी व युवा मण्डल के पदाधिकारी सदस्य गण व आजाद सेवा संगठन स्वयं सहायता समूह के पदाधिकारी सदस्य मौजूद है .
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

